फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: ननिहाल आई बालिका और ममेरे भाई को सांप ने डसा, बच्ची की मौत

Tue, 26 Aug 2025 11:46 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
करहल। गांव नगला सभा में ननिहाल आई 10 वर्षीय बालिका और पांच वर्षीय ममेरे भाई को सोमवार रात सांप ने डस लिया। परिजन के अस्पताल ले जाते समय रास्ते में ही उसकी माैत हो गई। बच्चे का उपचार मेडिकल कॉलेज सैफई में चल रहा है। हादसे में बालिका की मौत के बाद परिजन शव का लेकर पैतृक गांव चले गए। औरेया के उमरैन निवासी बसंत लाल की 10 वर्षीय पुत्री शालिनी मां के साथ थाना क्षेत्र के गांव नगला सभा अपनी ननिहाल आई थी। सोमवार की रात को बच्ची मामा, मामी और ममेरे भाई पांच वर्षीय कार्तिक के साथ बैड पर सो रही थी। रात करीब 11 बजे सांप किसी तरह बैड पर चढ़ गया और सो रही शालिनी और ममेरे भाई कार्तिक को डस लिया। बच्चों की चीख सुनकर पास सो रहे परिजन जाग गए। सांप को बैड पर देख उनके होश उड़ गए। आनन-फानन दोनों बच्चों को मेडिकल कॉलेज सैफई ले जाया गया। मगर शालिनी की रास्ते में ही माैत हो गई। कार्तिक का उपचार चल रहा है। घटना की जानकारी के बाद बच्ची का शव लेकर परिजन उमरैन चले गए।
विज्ञापन

सांप की तलाश में आई वन विभाग की टीम
सांप के डसने से बच्ची की मौत की जानकारी होने के बाद वन विभाग की टीम नगला सभा पहुंची। बच्चों को काटे जाने वाले कमरे व अन्य कमरों में सांप को काफी ढूंढा, मगर सांप कहीं भी नहीं मिला। इसके बाद टीम वहां से वापस लौट गई।
घटना के दिन पिता भी थे मौजूद
कक्षाा तीन में पढ़ने वाली शालिनी करीब 10 दिन पहले मां कीर्ति के साथ ननिहाल आई थी। तभी से वह मामा के पास रुकी हुई थी। सोमवार को पिता बसंत लाल भी घर में ही मौजूद थे। बच्ची की मौत के बाद मां और पिता का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें