फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: प्रदेशभर में खाद की समस्या से जूझ रहे किसान

Tue, 26 Aug 2025 11:45 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। विधानसभा क्षेत्र किशनी की ग्राम पंचायत पलिया में मंगलवार को आम आदमी पार्टी का सम्मेलन हुआ। सम्मेलन में पहुंचे दिल्ली की गोकुलपुरी विधानसभा के विधायक चौधरी सुरेंदर सिंह ने कहा कि प्रदेश में किसान रोजाना खाद की समस्या से जूझ रहे हैं। सरकार किसानों को उनकी मांग के अनुसार खाद उपलब्ध नहीं करा पा रही है। उन्होंने कहा कि अगर समस्या का समाधान नहीं हुआ तो आम आदमी पार्टी प्रदेश भर में किसानों के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। गांव से लेकर शहर तक हर घर संपर्क अभियान चलाया जाएगा। ब्रज प्रांत अध्यक्ष डॉ. हिरदेश चौधरी ने कहा कि खाद की कालाबाजारी हो रही है। बाजार में दुकानों पर किसानों को खाद के साथ जबरन लगेज दिया जा रहा है। प्रदेश में महिलाओं के साथ होने वाले अपराध लगातार बढ़ रहे हैं। जिलाध्यक्ष संतोष श्रीवास्तव ने कहा कि किसानों की फसल की अच्छी पैदावार के लिए उनको मांग के अनुसार खाद दिलाई जाए। संगठन की मजबूती के लिए शीघ्र ही जिले भर में हर घर संपर्क अभियान चलेगा। इस मौके पर महिला जिलाध्यक्ष रानी कुमारी, विकास नंदवंशी, सुनील नंदवंशी, देशराज राजपूत, दिलीप श्रीवास्तव, गौरव यादव, धनंजय यादव, अशोक कुमार यादव, प्रदीप शाक्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें