फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: पिनाहट के जंगल में लगी आग, आधा किलोमीटर क्षेत्र की घास-फूस जलकर राख

विज्ञापन
जंगल में लगी आग, आधा किलोमीटर क्षेत्र की घास-फूस जलकर राख
विज्ञापन
पिनाहट। थाना मंसुखपुरा क्षेत्र के गांव सुखभानपुरा के पास रविवार शाम जंगल में अचानक आग लग गई। आग लगने से करीब आधा किलोमीटर क्षेत्र में फैली घास-फूस जलकर राख हो गई।
विज्ञापन

रविवार शाम ग्रामीणों ने जंगल से धुआं और आग की लपटें उठती देख पुलिस और फायर ब्रिगेड को सूचना दी। आग तेजी से फैलने लगी, जिससे आसपास के ग्रामीणों में अफरातफरी मच गई। फायर ब्रिगेड की गाड़ी रास्ता उबड़-खाबड़ होने के कारण घटनास्थल तक नहीं पहुंच सकी। इसके बाद पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से झाड़-झंखाड़ और डंडों की सहायता से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। समय रहते आग बुझा दिए जाने से बड़ा हादसा टल गया। हालांकि आग लगने से जंगल क्षेत्र की घास-फूस पूरी तरह जलकर राख हो गई। आग लगने के कारणों का पता नहीं चल सका है। थाना प्रभारी का कहना आधा किलोमीटर क्षेत्र में आग फैली थी ग्रामीणों की मदद से झांकर डंडों से आग को बुझा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें