फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: नीट छात्र लापता, परिजन ने सोशल मीडिया पर लगाई गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
शमसाबाद। क्षेत्र के ग्राम ऊंचा निवासी एक नीट छात्र के घर से गुस्सा होकर चले जाने के बाद से परिवार गहरे सदमे में है। छात्र रमाकांत जादौन पुत्र कौशल सिंह जादौन, जो कोटा में रहकर तैयारी कर रहा था, दो महीने पहले ही घर लौटा था।
विज्ञापन

बताया गया है कि किसी बात पर परिजनों की डांट से क्षुब्ध होकर रमाकांत घर से निकल गया। परिजन ने रिश्तेदारों और जान-पहचान वालों के यहाँ काफी तलाश की, लेकिन उसका कोई सुराग नहीं मिला। बेटे के गम में माता-पिता और भाई-बहनों के आंसू नहीं थम रहे हैं। परेशान परिजन ने अब सोशल मीडिया का सहारा लिया है। उन्होंने भावुक पोस्ट साझा करते हुए बेटे से वापस घर लौटने की अपील की है। मामले में थाना प्रभारी ने बताया कि परिजनों की तहरीर पर गुमशुदगी दर्ज कर ली गई है और पुलिस की टीमें छात्र की तलाश में जुट गई हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें