फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: कूड़े के ढेर में लगी आग, धुएं से सांस लेना हुआ मुश्किल

विज्ञापन
विज्ञापन
पिनाहट। कस्बा स्थित रामलीला मैदान के पास जंगल की खंदक में डाले गए नगर पंचायत के कूड़े के ढेर में रविवार दोपहर अचानक आग लग गई। आग से उठे धुएं के कारण आसपास के मोहल्लों में रहने वाले लोगों को सांस लेने में भारी परेशानी का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

नगर पंचायत द्वारा रामलीला मैदान के पास स्थित खंदक में कूड़ा डाला जाता है। रविवार दोपहर अचानक कूड़े के ढेर से आग की लपटें उठने लगीं और देखते ही देखते धुआं आसपास के क्षेत्र में फैल गया। धुएं के कारण पास के मोहल्लों में रहने वाले लोगों को काफी दिक्कत हुई। सूचना मिलने पर ग्रामीणों ने तुरंत फायर ब्रिगेड को सूचना दी। मौके पर पहुंची फायर ब्रिगेड टीम ने कड़ी मशक्कत के बाद पानी डालकर आग पर काबू पाया। आग बुझने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें