फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: खेत पर गए किसान को सांप ने काटा, मौत

Sun, 07 Jul 2024 10:44 PM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
मृतक किसान।
विज्ञापन
किशनी। गांव खिरिया में शनिवार की शाम खेत पर गए एक किसान को सांप ने काट लिया। रविवार की सुबह जानकारी होने के बाद परिजन ने पुलिस को सूचना दी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने वृद्ध का शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा। परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव खिरिया निवासी सोबरन सिंह (70) शनिवार की देर शाम खाना खाने के बाद खेत पर गए थे। रात को वह घर वापस नहीं आए तो सुबह परिजन तलाश करते हुए खेत पर पहुंचे तो वृद्ध अचेत अवस्था में पड़े हुए थे। परिजन अस्पताल लेकर पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। बताया कि सांप ने काटा है। संभवत: समय पर उपचार न मिलने की वजह से उनकी मौत हो गई। परिजन की सूचना पर थाना पुलिस मौके पर पहुंच गई। वृद्ध के शव को पोस्टमार्टम के लिए मोर्चरी भिजवाया गया। हादसे में वृद्ध की मौत के बाद परिजन का रो-रोकर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें