फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सराय मुगलपुर में एक किसान ने फांसी लगाकर दी जान

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। बरनाहल के गांव सराय मुगलपुर में बुधवार की सुबह एक किसान का शव घर के कमरे में फंदे पर लटका मिला। जानकारी होने पर आसपास के लोग एकत्र हो गए। लोगों ने बताया कि करीब 15 दिन से युवक परेशान था। घरेलू कलह के चलते ही खुदकुशी की है। परिजनों की ओर से पोस्टमार्टम नहीं कराया गया।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के गांव सराय मुगलपुर निवासी 35 वर्षीय किसान राजेश कुमार बीते कुछ दिनों से घरेलू कलह के चलते परेशान चल रहा था। मंगलवार की रात को उसने खाना खाया और कमरे में सोने के लिए चला गया। बुधवार की सुबह जब परिजन जागे और कमरे में जाकर देखा तो राजेश का शव पंखे के कुंडे में रस्सी के फंदा पर लटका हुआ था। युवक का शव देख घर में चीख पुकार मच गई। पुलिस ने भी घटनास्थल का निरीक्षण कर जानकारी जुटाई। परिजनों ने पोस्टमार्टम कराने से मना करते हुए शव का अंतिम संस्कार कर दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें