जलभराव की समस्या से लोगों को निजात दिलाने के लिए नगर पालिका एक नया नाला बनवाएगी। यह नाला तीन मोहल्लों को जोड़ते हुए बनाया जाएगा।
मोहल्ला महमूदनगर, दरीबा, गुलाब बाग में घरों से निकलने वाले गंदे पानी की निकासी के लिए पर्याप्त व्यवस्था नहीं है। इससे नालियों का पानी सड़कों पर बहने लगता है। नगर पालिका ने तीनों मोहल्लों को जोड़ते हुए एक नाला बनाने की कार्य योजना बनाई है। आचार संहिता हटने के बाद इस दिशा में काम शुरू कराया जाएगा। नाला निर्माण होनेे से इलाके के लोगों को जलभराव की से राहत मिलेगी।
नगर पालिका द्वारा वरीयता के आधार पर काम कराए जाएंगे। जहां नाला और नालियों की जरूरत है उनका आंकलन कराकर कार्य योजना बनाने के बाद जलभराव रोकने के लिए जल्द ही काम शुरू कराया जाएगा। - संगीता गुप्ता, चेयरमैन नगर पालिका