फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नानी के घर घूमने गई थी मासूम, क्या पता था हो जाएगा ये

Sat, 06 Jan 2018 07:32 PM IST
न्यूज डेस्क अमर उजाला करहल (मैनपुरी)
विज्ञापन
child death
विज्ञापन
यूपी के औरेया जिला में ननिहाल गई तीन वर्षीय मासूम की कमरे में दम घुटने से मौत हो गई। उसकी मां और छह वर्षीय बहन को मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया है। मोहल्ला कानूनगोयान स्थित घर में कोहराम मच गया।
विज्ञापन


थाना क्षेत्र के मोहल्ला कानूनगोयान निवासी असलम अली कस्बा में ही नाईगीरी का काम करता है। कुछ दिन पहले पत्नी रुखसार छह वर्षीय सना और तीन वर्षीय पुत्री शिफा को लेकर मायके जनपद औरेया के खानपुर गई थी।

गुरुवार की रात जब रुखवार दोनों बच्चों के साथ कमरे में हीटर लगाकर सो रही थी। रात को अचानक बंद कमरे में गैस बन गई, जिससे सभी का दम घुटने लगा। गैस से सभी लोग बेहोश हो गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

मां और बहन की ऐसी हालत

जानकारी होने के बाद घरवालों ने दरवाजा खोलकर बाहर निकाला। मासूम शिफा, सना और रुखसार को गंभीर हालत में मिनी पीजीआई सैफई में भर्ती कराया गया, जहां शुक्रवार सुबह मासूम शिफा ने दम तोड़ दिया।

रुखसार और सना का उपचार अभी चल रहा है। हादसे की जानकारी होने के बाद करहल के मोहल्ला कानूनगोयान स्थित घर में कोहराम मच गया। बदहवास असलम परिवारीजनों के साथ सैफई रवाना हो गया।

 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें