फतेहपुर सीकरी में जनगणना जागरूकता रैली निकालते हुए फोटो आयोजक
फतेहपुर सीकरी। नगर पालिका परिषद कार्यकाल में जनगणना 2027 के द्वितीय चरण के अंतर्गत आयोजित तीन दिवसीय जनगणना प्रशिक्षण कार्यक्रम का समापन शुक्रवार को हुआ। प्रशिक्षण के तीसरे दिन प्रशिक्षण प्राप्त करने वाले समस्त प्रशिक्षकों एवं संबंधित कार्मिकों ने जनगणना के प्रति आमजन को जागरूक करने के उद्देश्य से नगर में जागरूकता रैली निकाली। रैली का शुभारंभ नगर पालिका कार्यालय से हुआ। रैली बाजारों से होती हुई बुलंद दरवाजे तक पहुंची, जहां समापन किया गया।
इस अवसर पर उपस्थित अधिकारियों, प्रशिक्षकों एवं कार्मिकों ने आमजन से अपील की कि जनगणना के दौरान सही एवं पूर्ण जानकारी उपलब्ध कराकर राष्ट्रीय विकास की इस महत्वपूर्ण प्रक्रिया में अपना योगदान दें। जनगणना केवल आंकड़ों का संकलन नहीं, बल्कि देश की भावी विकास योजनाओं एवं जनकल्याणकारी नीतियों का महत्वपूर्ण आधार है। इस मौके पर राजस्व निरीक्षक जीतेश कुमार, वैभव श्रीवास्तव, के बी शर्मा, अंबेश कुमार, अवधेश कुमार, जिगनेश कुमार, सौरभ व्यास, निरंजन शर्मा, भगवान स्वरूप, अजीता, प्रीती सोलंकी, रानी सिंह, सुरेंद्र चौधरी, महाजीत इंदौलिया उपस्थित रहे।