फोटो 3 खेरागढ़ रंगोली में सजे इंटरनेट के रंग, छात्राओं ने दिया डिजिटल सुरक्षा का संदेश
खेरागढ़/सैंया। राजकीय महाविद्यालय सैंया में सतर्कता जागरूकता अभियान के तहत शुक्रवार को छात्राओं ने रंगोली के माध्यम से इंटरनेट और नेटवर्क के विभिन्न स्वरूपों का प्रदर्शन किया। महाविद्यालय की छात्राओं मोहनी, सावित्री, लवी और अनुष्का ने रंगोली बनाकर सुरक्षित इंटरनेट उपयोग, डिजिटल साक्षरता और ऑनलाइन गोपनीयता का संदेश दिया। मुख्य अतिथि गोपाल किरन समाजसेवी संस्था के अध्यक्ष श्रीप्रकाश सिंह निमराजे ने डिजिटल असमानता और कृत्रिम बुद्धिमत्ता के बढ़ते प्रभाव पर विचार रखे। इस दाैरान प्राचार्य डाॅ. रविंद्र कुमार, डाॅ. विशाल भास्कर, डाॅ. हुकुम सिंह, डाॅ. अनिल कुमार, डाॅ. मनोज कुमार, डाॅ. विजय आनंद गौतम मौजूद रहे।