फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दुकान पर रखा एक लाख रुपये का थैला ले गए चोर

विज्ञापन
विज्ञापन
भोगांव। मंगलवार को बैंक से रुपये निकालने के बाद एक व्यापारी अपनी दुकान पर आया। करीब एक लाख रुपये से भरा थैला दुकान पर रख पानी पीने लगा, तभी दो बाइकों पर आए चोर थैला चुरा ले गए। मामले में तहरीर मिलने के बाद पुलिस ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

थाना क्षेत्र के मोहल्ला मिर्धा निवासी मोहम्मद रईस मंगलवार की दोपहर कस्बा स्थित बैंक ऑफ आर्यावर्त की शाखा से 80 हजार रुपये निकाल कर लाए थे। वह रुपये उन्होंने एक थैला में रख लिए थे। उस थैला में पहले से ही करीब 25 हजार रुपये व अन्य सामान रखा हुआ था। रुपया लेकर वह जामा मस्जिद के पास स्थित अपनी दुकान में आ गए। थैला को उन्होंने दुकान पर रख दिया और पड़ोस की दुकान से पानी पीने लगे। मौके का फायदा उठाकर पहले से तैयार खड़े पल्सर सवार दुकान के सामने रुके। चप्पल खरीदने की बात कहते हुए दुकान के अंदर चले गए। दुकानदार उन्हें चप्पल दिखा रहा था। इसी बीच अपाचे सवार दो अन्य युवक वहां आए। मौका पाकर उन लोगों ने रुपयों से भरा थैला उठाया और बाइक पर बैठकर भाग गए। अचानक हुई घटना के बाद दुकानदार ने शोर मचाया लेकिन तब तक युवक वहां से जा चुके थे। प्रभारी निरीक्षक रविंद्र बहादुर ने बताया कि तहरीर मिलने के बाद पुलिस टीम ने जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें