फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: स्वतंत्रता दिवस पर होगी 5 किमी. क्रॉस कंट्री दौड़

Tue, 11 Aug 2026 02:45 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। क्षेत्रीय खेल कार्यालय की ओर से 15 अगस्त को स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में 5 किलोमीटर क्रॉस कंट्री दौड़ आयोजित की जाएगी। ओपन पुरुष व महिला वर्ग में होने वाली यह दौड़ सुबह 7 बजे एकलव्य स्पोर्ट्स स्टेडियम के सदर बाजार मुख्य द्वार से शुरू होगी।
विज्ञापन

क्षेत्रीय क्रीड़ा अधिकारी संजय शर्मा ने बताया कि दौड़ स्टेडियम से शुरू होकर सदर बाजार, नंद चौराहा, आयुक्त निवास, लाल बहादुर शास्त्री चौराहा, माल रोड, मुख्य डाकघर और सौदागर लाइन चौकी होते हुए वापस स्टेडियम द्वार पहुंचकर पूरी होगी। इच्छुक खिलाड़ी 15 अगस्त की सुबह 6 बजे तक एकलव्य स्टेडियम में निशुल्क पंजीकरण करा सकते हैं। विजेता खिलाड़ियों को पुरस्कार प्रदान किए जाएंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें