फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एक हजार न देने पर प्रसूता को भगाया

विज्ञापन
विज्ञापन
फतेहाबाद। सरकारी अस्पताल में अमानवीयता का चेहरा शनिवार की शाम देखने को मिला। प्रसव पीड़ा से तड़पती प्रसूता को एक हजार रुपये न देने पर स्टाफ नर्स से वार्ड से निकाल दिया। परिवारीजन हाथ जोड़कर खड़े रहे लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। दर्द से तड़पती प्रसूता ने अस्पताल के गेट के पास ही शिशु को जन्म दे दिया। मामले में महिला के पति की शिकायत के बाद जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन

मोहल्ला मिश्रान निवासी खाजुद्दीन शनिवार की रात को अपनी पत्नी जरीना बेगन को प्रसव पीड़ा होने पर अन्य परिवारीजनों के साथ अंबेडकर चौक स्थित महिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे। आरोप है कि वहां मरीज को भर्ती करने के नाम पर स्टाफ नर्स से उनसे एक हजार रुपये की मांग की। इतना ही नहीं पैसे न देने पर प्रसूता को वार्ड से बाहर निकाल दिया गया। परिवारीजनों ने काफी मनुहार की लेकिन उनकी सुनवाई नहीं हुई। इसके बाद दर्द से तड़पती जरीना ने अस्पताल के गेट के समीप ही शिशु को जन्म दे दिया। इस मामले में खाजुद्दीन ने सीएचसी के अधीक्षक डॉ. संतकुमार से शिकायत की है। डॉ. संतकुमार ने बताया कि मामला उनके संज्ञान में हैं। इसकी जांच की जा रही है। जांच रिपोर्ट सोमवार को सीएमओ को भेज दी जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें