आगरा। वेलेंटाइन वीक को भुनाने में मोबाइल कंपनियां भी पीछे नहीं हैं। टाटा डोकोमो ने प्रीपेड उपभोक्ताओं के लिए 24 रुपये का वेलेंटाइन डाटा पैक और स्पेशल ‘वेलेंटाइन कांटेस्ट ऑन वैप’ पेश किया है। साथ ही स्पेशल वेलेंटाइन थीम्स अपनी वॉयस सर्विस पर ‘लव की डिस्पेंसरी’ प्रस्तुत की है, जिसमें प्यार के टिप्स और एडवाइस ली जा सकती हैं। प्रीपेड डाटा पैक का यह ऑफर 20 फरवरी तक ही लागू है। इस पैक के साथ वेलेंटाइन-डे कांटेस्ट में वॉल पेपर्स, वीडियो ग्रीटिंग, एनीमेशन भी उपलब्ध कराए जा रहे हैं।
इसके अलावा वोडाफोन पर अपने किसी खास को प्रपोज करने केलिए स्पेशल एसएमएस मंगाए जा सकते हैं। लव टिप्स के लिए भी टेली मार्केटिंग कंपनियां विभिन्न मोबाइल कंपनियों पर मैसेज भेज रही हैं। बीएसएनएल अधिकारियों का कहना है कि उनके कई आकर्षक मैसेज पैक पहले से ही बाजार में उपलब्ध हैं, जिनका प्रयोग किया जा सकता है।
डाक घर भी पीछे नहीं
डाक विभाग भी वेलेंटाइन-डे पर युवाओं को अपनी ओर खींचने में पीछे नहीं है। संजय प्लेस और प्रधान डाकघर में स्पेशल बाक्सेज के माध्यम से अपने खास को उसी दिन गिफ्ट भेजा जा सकता है। इसके लिए गिफ्ट की पैकिंग की सुविधा भी इन डाकघरों में उपलब्ध है।