फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एथलेटिक्स में आगरा का स्वर्णिम इतिहास

विज्ञापन
विज्ञापन
आगरा। एथलेटिक्स में आगरा का स्वर्णिम इतिहास रहा है। शहर के कई खिलाड़ियों ने राज्य स्तर से लेकर अंतर्राष्ट्रीय प्रतियोगिताओं में चमक बिखेरी है। शहर के दो खिलाड़ी अर्जुन पुरस्कार भी पा चुके हैं।
विज्ञापन

1974 के एशियाई खेलों में देश का प्रतिनिधित्व करने वाले बाह के अजित सिंह भदौरिया ने सबसे पहले डिस्कस थ्रो में गोल्ड मेडल जीता था। इसी प्रतियोगिता में लौहपुरुष का तमगा प्राप्त बाह के विजय सिंह चौहान हैं। इन्होंने तेहरान में हुए एशियाई गेम्स में स्वर्ण पदक झटका। इसके बाद रतन सिंह भदौरिया ने 1978 के बैंकांक में हुए एशियाई खेलाें के दौरान कांस्य और एशियन एंड ट्रेक फील्ड कंपटीशन में गोल्ड लेकर इतिहास रचा। ईदगाह के रहने वाले नरेंद्र कुमार सेठी हेमर थ्रो में जलबा बिखेरते हुए 1979 में हुए नेशनल गेम्स में सिल्वर मेडल अपने नाम किया था। शहर के इन होनहारों के बाद एथलीट से कोई प्रतिभा नहीं निकली। आरएसओ अजय कुमार सेठी ने कहा कि इनकी तर्ज पर स्टेडियम में नई पौध तैयार की जा रही है।

अब अंकित से उम्मीदें
आगरा। एथलीट में फिर बाह के अंकित शर्मा से पदक की उम्मीद है। एशियन ऑल स्टार एथलीट चैम्पियनशिप और ग्रांड में सोना पाने के अलावा कॉमनवेल्थ गेम्स में भी अंकित प्रतिभाग कर चुके हैं। वहीं जुगल किशोर भी एथलीट में उभरता सितारा है। जुगल एशियन नेशनल क्रॉस कंपटीशन में सोना झटक चुके हैं।
विज्ञापन


स्टेडिय में बढ़ रहे खिलाड़ी
आगरा। एथलेटिक्स में बच्चाें का रुझान बढ़ा है। अंकित की सफलता ने सभी को आकर्षित किया है। स्टेडियम में करीब ढाई सौ खिलाड़ी एथलीट का प्रशिक्षण प्राप्त कर रहे हैं। कोच सरिता सिंह ने बताया कि एथलीट में लगातार बच्चाें की संख्या बढ़ रही है।
-------------------------------------
जनपदीय एथलेटिक्स रैली आज से
आगरा। माध्यमिक विद्यालयीय जनपदीय एथलेटिक्स रैली एकलव्य स्टेडियम में आज से शुरू होेने जा रही है। प्रतियोगिता में लंबी कूद, दौड़, भाला फेंक, चक्का फेंक आदि खेल आयोजित होंगे। इस प्रतियोगिता में बालक और बालिका वर्ग प्रतिभाग करेंगी। उद्घाटन सीडीओ डा. रूपेश कुमार करेंगे। प्रतियोगिता से पूर्व मंगलवार को डीआईओएस राजेश श्रीवास्तव ने समीक्षा बैठक में तैयारियों का जायजा लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें