फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बाह में पांच लोगों को लगा करंट

विज्ञापन
विज्ञापन
बाह। पटकुइयनपुरा में डीपी के विद्युत खंभों में दौड़ रहे करंट को शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने गंभीरता नहीं दिखाई। नतीजतन शनिवार को दोपहर 12 बजे विद्युत आपूर्ति सुचारू होते ही करंट से दो भैंसें मर गईं, एक बुरी तरह से झुलस गई। भैंसों को बचाने की कोशिश में पांच लोग भी करंट की चपेट में आ गए।
विज्ञापन

बाह के पटकुइयनपुरा गांव में भले ही बिजली नहीं पहुंच रही हो लेकिन पोलों में करंट दौड़ रहा है। ग्रामीणों द्वारा डीपी के पोलों में दौड़ रहे करंट की कई दफा शिकायत के बाद भी बिजली विभाग ने ध्यान नहीं दिया। शनिवार की दोपहर विद्युत सप्लाई होते ही डीपी के पास बंधी चरनदेवी की दो भैंसें मर गईं जबकि रघुवंशी की भैंसें बुरी तरह झुलस गईं। जानवरों को बचाने के चक्कर में गांव के ही हरनरायन, मलखान सिंह, किताब सिंह, रघुवीर सिंह, गुलजारी आदि को करंट लग गया। बाल-बाल बचे इन लोगों के साथ हुए हादसे की जानकारी पूर्व उप ब्लाक प्रमुख हाकिम सिंह वर्मा ने एसडीएम रामजीलाल को दी, तब कहीं जाकर सप्लाई बंद हुई। उन्होंने गांव में राजस्व विभाग की टीम को भी भेजा है। बाद में खुद ही मौके पर पहुंचे बिजली विभाग की लापरवाही को लेकर गांव के ग्रामीणों में रोष व्याप्त है। उन्होंने जांच कर कार्रवाई की मांग की है।
पहले घरों में दौड़ा था करंट
बाह। पिछले माह पटकुइयन पुरा गांव में धमाके के साथ डीपी फटने के वक्त घरों में बिजली का करेंट दौड़ गया था। किसी का पंखा, टीवी फुंक गया तो किसी के कांच के बल्ब फूटकर चकनाचूर हो गए। कई घरों की बिजली की वायरिंग जल गई थी। तब भी ग्रामीणों की शिकायत पर ध्यान नहीं दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें