फतेहपुर सीकरी। स्वतंत्रता सेनानी के पौत्र को फर्जी मुकदमे में फंसाने की धमकी देकर पांच हजार रुपये ऐंठने के मामले में सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया है। यह कार्रवाई एसएसपी से शिकायत के बाद ही की गई है। सपा के एक राष्ट्रीय स्तर के नेता के दखल के बाद शनिवार को सिपाही को लाइन हाजिर कर दिया गया।
बताते चलें कि बाईपास मोड़ निवासी स्वतंत्रता संग्राम सेनानी चौ. ईश्वरी सिंह के पौत्र चंद्रवीर सिंह से थाने के दा चर्चित आरक्षी प्रवीन सिंह एवं सुखवीर सिंह एवं एक अन्य ने अवैध निर्माण के मामले में फंसाने की धमकी देकर अभद्रता एवं बंद करने की धौंस देकर पांच हजार रुपये झटक लिए थे। इस दौरान उनसे अभद्रता भी की गई थी। इस मामले में शिकायत उन्होंने सत्ता पक्ष के एक राष्ट्रीय स्तर के नेता से की थी। इसके बाद उन्होंने एसएसपी से मिलकर सिपाही के खिलाफ कार्रवाई की मांग की थी। बताते हें कि इसको गंभीरता से लेते हुए एसएसपी ने सिपाही प्रवीण सिंह को लाइन हाजिर कर दिया गया है। वहीं पूर्व में कई बार उक्त सिपाही पर वसूली समेत कई आरोप लगते रहे हैं।