फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra News: मोबाइल व एटीएमकार्ड चोरी कर खाते से उड़ाए 95 हजार

Thu, 09 Jan 2025 01:48 AM IST
आगरा ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, आगरा
विज्ञापन
विज्ञापन
गंजडुंडवारा। थाना क्षेत्र स्थित पेट्रोल पंप पर मजदूरी कर रहे एक युवक का किसी ने मोबाइल चोरी कर लिया। मोबाइल के कवर में पीड़ित ने अपना एटीएम कार्ड भी रखा था। शातिर चोरों ने एटीएम कार्ड का प्रयोग कर उसके खाते से 95 हजार रुपये भी निकल लिए। रुपये निकालने की जानकारी उस समय हुई, जब वह एचडीएफसी बैंक में एटीएम कार्ड को लॉक कराने गया। पीड़ित ने कोतवाली में तहरीर दी है।
विज्ञापन

ग्राम जलालपुर निवासी हिमांशु पुत्र रामपाल सिंह ने गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस को तहरीर देकर बताया कि वह ग्राम बस्तर स्थित पेट्रोल पंप पर नौकरी करता है। बीते 7 जनवरी की शाम को किसी ने उसका मोबाइल चुरा लिया। काफी तलाशने के बाद भी मोबाइल नहीं मिला। मोबाइल के कवर में एटीएम कार्ड भी रखा था। वह बुधवार की सुबह जब एटीएम कार्ड लॉक कराने के लिए गंजडुंडवारा एचडीएफसी बैंक पर पहुंचा।
तो यहां बैंक कर्मचारियों ने बताया कि कार्ड के माध्यम से उसके खाते से 95 हजार रुपये निकाल लिए गए हैं। पीड़ित ने गंजडुंडवारा कोतवाली पुलिस से मामले में जांच पड़ताल कराकर कार्रवाई किए जाने की मांग की है। प्रभारी निरीक्षक विनोद कुमार ने बताया कि मोबाइल और एटीएम कार्ड चोरी होने की तहरीर प्राप्त हो गई है। मामले में जांच पड़ताल करा कर मुकदमा दर्ज विधिक कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें