फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सेमी हाईस्पीड टी-18 ट्रेन 130 किमी प्रति घंटा की स्पीड में गुजरी

विज्ञापन
विज्ञापन
टूंडला (फिरोजाबाद)। देश की पहली मेक इन इंडिया सेमी हाईस्पीड ट्रेन टी-18 शनिवार सुबह दिल्ली से व शाम को इलाहाबाद से वापस होकर टूंडला से गुजरी। ट्रेन को 130 से 180 किमी प्रति घंटे की स्पीड से दौड़ाया गया।
विज्ञापन


रेलवे ने 16 लग्जरी कोचों वाली टी-18 ट्रेन की शुरुआत 27 दिसंबर को दिल्ली के शकूरबस्ती रेलवे स्टेशन से वाराणसी जाने के लिए ट्रायल के रूप में की थी, अचानक कुछ तकनीकि खराबी होने के कारण इस ट्रेन को दिल्ली में ही रोक दिया था।

शुक्रवार मध्यरात्रि 12.55 बजे फिर से इस ट्रेन को नई दिल्ली रेलवे स्टेशन से चला गया। ट्रेन को दिल्ली हेडक्वाटर के लोको पायलट संजय कुमार सिंह व वीके दीक्षित, टूंडला हेडक्वाटर के ट्रेन निरीक्षक राकेश ग्रोवर व गार्ड एके मोइत्रा व सरोज मीना रहे, जो कानपुर तक ट्रेन को ले गए।
विज्ञापन



यह ट्रेन शनिवार अल सुबह 3.40 बजे टूंडला से गुजरी। इस ट्रेन को वाराणसी तक के लिए रवाना किया था, किंतु इस इलाहाबाद तक ही चलाया गया। इलाहाबाद यह ट्रेन छह घंटे 53 मिनट में पहुंची। शनिवार शाम 14.26 बजे इस सेमी हाईस्पीड को इलाहाबाद से नई दिल्ली के लिए रवाना किया।

यह ट्रेन टूंडला से शाम सात बजे करीब गुजरती हुई रात 8.25 बजे नई दिल्ली पहुंचेगी। इस अत्याधुनिक ट्रेन में 16 कोच हैं, जिसमें दो एक्जीक्यूटिव चेयरकार, जिनमें 52-52 सीटें हैं। 14 एसी चेयर कार लगाए गए हैं। इनमें कुल 1128 सीटें हैं।

टू-एसी चेयर कार में 52-52 सीटें हैं। 12 एसी चेयर कार हैं, प्रत्येक कोच में 78-78 सीटें हैं। प्रत्येक कोच में दो टॉयलेट तथा प्रत्येक कोच छह सीसीटीवी कैमरे लगाए गये हैं। 16 कोचों वाली इस ट्रेन के ब्रेकिंग सिस्टम बेहद अच्छा है।

मात्र 800मीटर की दूरी पर रोका जा सकेगा। यात्रियों को जर्क महसूस नहीं होगा। ऑटो क्लोजिंग डोर, इमरजेंसी अलार्म लगाए गये हैं। यह ट्रेन 180 की स्पीड में चलने में सक्षम है, किंतु दिल्ली- हावड़ा रेलट्रैक पर इस ट्रेन को 130 की स्पीड में चलाया जाएगा।

रेल प्रशासन ने देश में बनी सेमी हाई स्पीड ट्रेन टी-18 का शनिवार को ट्रायल के तौर पर नई दिल्ली से इलाहाबाद तक चलाकर परीक्षण किया है। जल्द ही इस ट्रेन को नई दिल्ली से वाराणसी के बीच चलाया जाएगा।
विज्ञापन

सुनील कुमार, जनसंपर्क अधिकारी, इलाहाबाद।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें