मथुरा। दिल्ली-आगरा राष्ट्रीय राजमार्ग दो पर मथुरा महानगर क्षेत्र अंतर्गत चार फुट ओवर ब्रिज के स्थान पर अंडर पास बनाए जाने का आग्रह लोगों ने प्रतिनिधिमंडल ने केंद्रीय परिवहन मंत्री नितिन गडकरी से किया है। इस मामले पर क्षेत्रीय नागरिकों ने केंद्रीय मंत्री से मुलाकात की जिसे उन्होंने स्वीकारते हुए जल्द आदेश जारी करने का भरोसा दिया।
राष्ट्रीय राजमार्ग पर बिरजापुर, नवादा, महुवन और जैंत के पास फुट ओवर ब्रिज का निर्माण किया जाना है। निर्माण की यह प्रक्रिया शुरू हो गई है। इसे लेकर क्षेत्रीय लोग विरोध कर रहे हैं। केंद्रीय परिवहन मंत्री से मुलाकात करने वालों में जनार्दन शर्मा, प्रमाणिक, पूर्व प्रधान नरेंद्र सिंह, गोरी गोस्वामी,
हरिबाबू प्रधान, डा. देशराज बघेल, नेत्रपाल सिंह कुंतल, चंद्रमोहन दीक्षित शामिल रहे। प्रतिनिधिमंडल ने सांसद हेमामालिनी का पत्र भी केंद्रीय मंत्री को सौंपा जिसमें उपरोक्त फुट ओवर ब्रिज के स्थान पर अंडर पास बनाए जाने का आग्रह किया है। इसे केंद्रीय मंत्री ने स्वीकारते हुए जल्द आदेश जारी करने का भरोसा दिया।