फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जनरथ बस ट्रोला से टकराई, 11 यात्री घायल

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शिकोहाबाद। मथुरा से यात्रियों को लेकर लखनऊ जा रही एसी बस मंगलवार रात दो बजे के करीब सिरसागंज थाना क्षेत्र में कठफोरी के पास खड़े ट्रोला से टकरा गई। इससे बस में सवार 11 यात्री घायल हो गए। हादसे के दौरान गहरी नींद में सो रहे यात्रियों में चीख पुकार मच गई। मौके पर पहुंची पुलिस ने घायलों को उपचार के लिए संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद घायल गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

मंगलवार रात 10 बजे मथुरा से यात्रियों को लेकर रोडवेज जनरथ बस संख्या यूपी 33एटी-4823 लखनऊ के लिए रवाना हुई थी। बस में लगभग 45 यात्री सवार थे। रात में सभी यात्री सोते हुए सफर कर रहे थे। मध्य रात दो बजे के करीब चालक को झपकी लगी। इससे बस कठफोरी के पास हाईवे पर खड़े ट्रोला से टकरा गई। हादसे के बाद बस सवार यात्रियों में चीख पुकार मच गई। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार हादसे के बाद यात्रियों में भगदड़ मच गई। हादसे में बस में सवार 15 यात्री घायल हो गए।
विज्ञापन


इससे 11 यात्रियों को संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराया गया। जबकि तीन यात्री बिना पट्टी कराए चले गए। उधर एक साथ 11 घायलों के इमरजेंसी में आने से अस्पताल स्टाफ में अफरातफरी मच गई। प्राथमिक उपचार के बाद घायलों को छुट्टी देदी गई। इसके बाद घायल गंतव्य के लिए रवाना हो गए।

जनरथ और ट्रोला भिड़ंत के दौरान बस में सवार यात्रियों में जो लोग संयुक्त चिकित्सालय में भर्ती कराए गए उनमे अभिषेक (27) पुत्र शैलेंद्र कुमार एवं अंशू शर्मा (25) पत्नी अभिषेक शर्मा निवासी कृष्णा नगर मथुरा , घनश्याम पांडे (32) पुत्र परमानंद पांडे रामनगर बाराबंकी, अशोक कुमार (73) पुत्र स्व. अमरनाथ निवासी अंतश्री अपार्टमेंट खंदारी आगरा, लता वर्मा (55) पत्नी हरिश्चंद्र निवासी एकता नगर लखनऊ, वसीम अहमद (20) पुत्र बसीर अहमद निवासी कोतवाली रोड तेलीवाली मस्जिद मथुरा, जगन सिंह (35) पुत्र जवाहर लाल निवासी जनकपुरी मथुरा, ग्राश अग्रवाल (45) पुत्र स्व. डीडी अग्रवाल, मोहाली रोड मथुरा, ओम प्रकाश (24) पुत्र योगेंद्रपाठक निवासी वीर कुंवर सिंह कॉलोनी बक्शर बिहार, आशुतोष कुमार (29) पुत्र चंद्रपाल निवासी मोहल्ला बनारसी औरैया शामिल हैं।
विज्ञापन

-----------
स्कार्पियो ट्रक से टकराई तीन घायल
शिकोहाबाद। थाना क्षेत्र में नगला कोठी के पास बारात से लौट रही एक स्कार्पियो खड़े ट्रक से टकरा गई। हादसे में कार सवार तीन किशोर घायल हो गए। घायलों में रूपेश (17) पुत्र राजेश बाबू निवासी सलेमपुर जसराना, संदीप (17) पुत्र मोहन लाल निवासी खेड़ा मोहल्ला और सत्यप्रकाश (18) पुत्र दिलीप निवासी मेलावाला बाग शिकोहाबाद हैं। घायलों में से एक को जिला अस्पताल रेफर कर दिया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें