फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सपा-बसपा का गठबंधन प्रदेश ही नहीं देश की तकदीर बदलेगा

विज्ञापन
विज्ञापन
मैनपुरी। भाजपा की केंद्र सरकार में सैनिक सुरक्षित नहीं हैं। प्रधानमंत्री की गलत नीतियों के कारण चार साल में जितने सैनिक देश की सीमा पर मारे गए हैं उतने तो केंद्र की दस साल की यूपीए सरकार में नहीं मारे गए। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी देश के सबसे झूठे प्रधानमंत्री प्रधानमंत्री साबित हुए हैं। सपा-बसपा का गठबंधन अब प्रदेश ही नहीं देश की तकदीर बदल देगा। प्रदेश की जनता अब उनको जवाब देने लगी है। यह बातें समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व मुख्यमंत्री अखिलेश यादव ने कहीं।
विज्ञापन


करहल विधानसभा क्षेत्र के गांव जौराई में रविवार को पूर्व मुख्यमंत्री ने सभा को संबोधित किया। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने विदेश यात्राओं में कीर्तिमान बनाया है। देश का किसान आत्महत्या कर रहा है और प्रधानमंत्री विदेश यात्रा कर रहे हैं। अकेले महोबा में ही कर्ज में डूबे 45 से अधिक किसानों ने छह से सात महीनों में आत्महत्या कर ली है। प्रधानमंत्री ने जिन 50 देशों की यात्रा की है वह बताएं क्या वहां किसान कर्ज से मर रहा है। चुनाव से पूर्व प्रधानमंत्री द्वारा किए गए सारे वादे अधूरे हैं। प्रधानमंत्री ने झूठी घोषणाओं में जरूर कीर्तिमान बनाया है।

नोटबंदी से केवल गरीब को ही नुकसान हुआ। भाजपा शासन में ही देश का धन लेकर विदेश भागने वाले लोग भाजपा के ही खास हैं। देश की जनता की गाढ़ी कमाई को लूटा गया है। चार साल में देश की जनता को कुछ नहीं मिला है। समाजवादी अब नई लड़ाई लड़ने को तैयार हैं। 2019 का चुनाव देश की दिशा और दशा बदल देगा। विधायक सदर राजकुमार उर्फ राजू यादव, विधायक करहल सोबरन सिंह यादव, एमएलसी अरविंद प्रताप यादव, पूर्व मंत्री आलोक शाक्य, जिला पंचायत अध्यक्ष प्रतिनिधि अनुजेश प्रताप यादव, पूर्व एमएलसी सुभाष चंद्र यादव, प्रोफेसर केसी यादव, आशुतोष उर्फ बिल्लू यादव, अर्चना राठौर, पूर्व मंत्री दीपसिंह पाल, नकुल सक्सेना मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें