फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पागल ऊंट ने मचाया उत्पात, मची भगदड़

विज्ञापन
ऊंट को कब्जे में करते लोग - फोटो : अमर उजाला ब्यूरो
विज्ञापन
राया (मथुरा)। मथुरा-अलीगढ़ रोड पर बुधवार को एक पागल ऊंट ने उत्पात मचा दिया। उसने कई राहगीरों को घायल कर दिया। इससे लोगों में हड़कंप मच गया। लोग इधर-उधर भागने लगे। कुछ लोगों ने हिम्मत दिखा कर पुलिस के सहयोग से ऊंट को काबू में किया।
विज्ञापन


बताए अनुसार बुधवार सुबह बेकाबू हुए ऊंट ने राहगीरों पर हमला बोल दिया। वाहनों में सिर मारने लगा। ऊंट का उत्पात देखक ग्रामीण उसके निकट जाने में डरने लगे। मार्ग में दोनों ओर वाहनों की लंबी कतार लग गई। वन विभाग और पुलिस को इसकी सूचना दी गई। ग्रामीणों के सहयोग से पुलिस ने ऊंट को रस्से से बांध कर कब्जे में लिया। शाम को उसकी मौत हो गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें