फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सौम्या ने किया कमाल, 99 प्रतिशत अंक पाकर बनीं जनपद टॉपर

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। सीबीएसई हाईस्कूल के नतीजे मंगलवार को जारी हो गए। इस बार संविद गुरुकुल स्कूल वृंदावन की छात्रा सौम्या सिंह ने 99 प्रतिशत अंकों के साथ जनपद टॉप किया है। कान्हा माखन स्कूल की खुशी अग्रवाल और रतन लाल फूल कटोरी बालिका विद्यालय की छात्रा साक्षी अग्रवाल 98.4 प्रतिशत अंकों के साथ दूसरे स्थान पर रही हैं। सरस्वती विद्या मंदिर कोसी के मुकेश शर्मा 98.2 प्रतिशत अंक के साथ तीसरे स्थान पर रहे हैं।
विज्ञापन


सीबीएसई ने मंगलवार को शाम चार बजे परीक्षा परिणाम घोषित करने का कार्यक्रम जारी किया था, लेकिन दो घंटे पहले ही परीक्षा परिणाम घोषित कर दिया गया। समय से पहले ही परीक्षा परिणाम देख छात्र-छात्राओं के चेहरे खिल गए। कोई मोबाइल पर परिणाम देखने में जुट गया तो किसी ने लैपटॉप पर परिणाम की जानकारी की।

घरों में खुशी का माहौल बन गया। कामयाबी हासिल करने वाले छात्र-छात्राओं के साथ अभिभावक भी झूम उठे। विद्यालयों में भी कुछ ऐसा ही माहौल नजर आया। खुशी के इस माहौल में हाईस्कूल के छात्र-छात्राओं के कदम जमीन पर नजर नहीं आ रहे थे। घरों में मिठाई बांटी गई। मित्रों के साथ इस कामयाबी में बच्चे झूमते नजर आए। हालांकि कम नंबर मिलने पर कई बच्चों के चेहरे पर उदासी छाई रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें