फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

युवक ने ट्र्रेन से कट कर जान दी

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। मथुरा जक्शन के आउटर पर सोमवार की सुबह एक युवक ने ट्रेन से कट कर जान दे दी। परिजनों ने आत्महत्या की बात से इनकार किया है। मृतक के पास से मिले टिकट पर लिखे मोबाइल नंबर के आधार पर उसकी पहचान हो सकी।
विज्ञापन


सोमवार की सुबह जीआरपी को दिल्ली एंड के आउटर पर पटरियों के बीच युवक का शव पड़ा होने की सूचना मिली। मौके पर पहुंची जीआरपी ने उसके कपड़ों की तलाशी ली तो उसमें भोपाल से मुंबई की यात्रा पर जाने का पुराना टिकट मिला। इस टिकट पर अंग्रेजी में एक महिला का नाम और ‘आई लव यू’ लिखा है।

टिकट पर एक मोबाइल नंबर भी लिखा मिला। जीआरपी ने इस नंबर पर फोन किया तो मरने वाले की पहचान 27 वर्षीय राहुल पुत्र राजपाल सिंह निवासी जी 63 सेक्टर 20 नोएडा के रूप में हुई। बताया गया कि युवक का पैतृक निवास विश्व लक्ष्मी नगर मथुरा में है, यहां परिवार के अन्य लोग निवास करते हैं, जबकि युवक के माता-पिता सहित पूरा परिवार नोएडा में रह रहा है।
विज्ञापन


परिजनों ने जीआरपी को बताया कि राहुल की शादी करीब ढाई वर्ष पूर्व हुई थी। उसकी पत्नी ग्रेटर नोएडा में शिक्षिका है। राहुल संविदा पर गाजियाबाद जिला चिकित्सालय में नौकरी करता था। कुछ माह पूर्व उसने नौकरी छोड़ दी थी। जीआरपी प्रभारी गौरव सक्सेना ने बताया कि राहुल ने ट्रेन से कट कर जान दी है। वहीं, परिजनों ने आत्महत्या की बात से इनकार करते हुए मौत की वजह पटरी पार करते समय ट्रेन की चपेट में आना बताया है। परिजनों ने बताया कि राहुल इकलौता पुत्र था। उसके पिता नोएडा अथॉरिटी में नौकरी करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें