फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जेई के खिलाफ एकजुट हुए भाजपाई, ऊर्जा मंत्री से की शिकायत

विज्ञापन
भाजपा जिलाध्यक्ष के खिलाफ कार्रवाई को एसपी को लिखा पत्र - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

विद्युत विभाग के जेई के द्वारा भाजपा जिलाध्यक्ष की टेलीफोन वार्ता का ऑडियो वायरल करने एवं विद्युत उपभोक्ताओं के साथ अधिकारी, कर्मियों की मनमानी अमर्यादित व्यवहार करने, धन वसूलने, पार्टी कार्यकर्ताओं के साथ अभद्रता करने जैसे गंभीर आरोप लगाते हुए भाजपा के जिलाध्यक्ष एवं विधायकों ने ऊर्जा मंत्री से शिकायत की है। ऊर्जा मंत्री ने जिलाध्यक्ष और विधायकों को मामले में कार्रवाई करने का भरोसा दिया है।
सांसद, विधायक एवं जिलाध्यक्ष ने ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा से आगरा में ब्रज प्रांत की बैठक के दौरान मुलाकात करके विद्युत अधिकारियों की मनमानी, अभद्रता एवं भ्रष्टाचार की शिकायत की है। भाजपा नेताओं ने कहा कि पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ आए दिन विद्युत विभाग के अधिकारी और कर्मी अभद्रता कर रहे हैं। जनप्रतिनिधियों की बात नहीं सुनी जा रही। भाजपा जिलाध्यक्ष ने कहा कि उनके रिश्ते के छोटे भाई एवं पार्टी के कार्यकर्ता राजा माहेश्वरी के घर पहुंचकर जेई प्रवेश यादव ने न केवल अभद्रता करते हुए रिश्वत की मांग की बल्कि उन्हें जिलाध्यक्ष का नाम लेने पर घमंड चकनाचूर करने का आरोप लगाया। उन्होंने कहा कि उनके द्वारा जेई से जो बातचीत की गई उसका पूरा ऑडियो भी नहीं दिया गया। यह सब साजिश करके किया जा रहा है। भाजपा के विधायक देवेंद्र राजपूत, ममतेश शाक्य एवं देवेंद्र प्रताप ने भी बिजली विभाग के अधिकारियों और कर्मियों की मनमानी को लेकर शिकायत की और शिकायती पत्र भी सौंपे। नेताओं ने कहा कि उनकी कोई बात नहीं सुनी जा रही। सांसद राजवीर सिंह ने ऊर्जा मंत्री के समक्ष कार्रवाई की मांग रखी।
विज्ञापन


अधिकारी अपनी मानसिकता बदलें- सांसद
सांसद राजवीर सिंह ने कहा कि बिजली विभाग के अधिकारियों की मनमानी और उत्पीड़न की शिकायतें लगातार मिल रहीं हैं। उन्होंने स्पष्ट कहा कि अधिकारी अपनी मानसिकता बदलें और वे कार्यकर्ताओं और आम लोगों के साथ सम्मान जनक व्यवहार करें। किसी का भी उत्पीड़न बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।
कोई भी सुनने को राजी नहीं- देवेंद्र
सदर विधायक देवेंद्र राजपूत का कहना है कि बिजली विभाग के अधिकारी और कर्मचारी मनमानी पर पूरी तरह उतारू हैं। न तो उनके द्वारा शिकायतों का निस्तारण किया जाता है और न ही जनप्रतिनिधियों की बात सुनी जाती है। उन्होंने कहा कि शहर और देहात में सभी जगह तमाम विद्युत उपभोक्ता परेशान हैं। उन्होंने बताया कि उन्होंने कई अधिकारियों को हटाने के लिए भी ऊर्जा मंत्री को पत्र सौंपा।
विज्ञापन

मनमानी नहीं करने दी जाएगी: जिलाध्यक्ष
भाजपा जिलाध्यक्ष पूर्णेंद्र सोलंकी का कहना है कि पार्टी का कार्यकर्ता उनका परिवार है। कार्यकर्ताओं की बात सुनने के लिए ही उन्हें पार्टी ने जिम्मेदारी सौंपी है। उत्पीड़न की शिकायत पर वह हमेशा कार्यकर्ताओं के साथ खड़े रहे हैं और आगे भी खड़े रहेंगे। यदि कोई उनके खिलाफ साजिश करता है तो वे उसका भी मुकाबला करेंगे। उन्होंने बताया कि ऊर्जा मंत्री इस मामले में जरूर कार्रवाई करेंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें