फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

600 सफाई कर्मियों की नियुक्ति को मंजूरी देगी कैबिनेट

विज्ञापन
डैमो - फोटो : डैमो
विज्ञापन
मथुरा। बहुप्रतीक्षित कैबिनेट की बैठक में 600 सफाईकर्मियों की नियुक्ति पर निर्णय लिया जाएगा। यह बैठक 31 मार्च से पहले होगी। इसके लिए निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है।
विज्ञापन


विगत वित्तीय वर्ष में नगर पालिका से निगम बनने के बाद अधिकारियों ने 200 सफाईकर्मी डूडा से लिए थे। इनका कार्यकाल वित्तीय वर्ष तक के लिए था। विगत दिनों 300 सफाईकर्मियों को लेने की प्रक्रिया निगम ने प्रारंभ की थी। जो कि पूर्ण नहीं हो सकी। वहीं 100 ठेका के सफाईकर्मी वृंदावन क्षेत्र में भी कार्य कर रहे हैं।

वित्तीय वर्ष समाप्ति से पूर्व इन सभी सफाई कर्मियों पर निर्णय लिया जाना है। सफाईकर्मियों से संबंधित प्रस्ताव 31 मार्च से पूर्व होने वाली बैठक में लिया जाएगा। इसके लिए नगर निगम के स्वास्थ्य विभाग द्वारा प्रस्ताव तैयार किया जा रहा है। उप नगर आयुक्त अजीत कुमार सिंह ने बताया कि बैठक में फैसला किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें