फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गैस के कैप्सूल से कर रहे थे शराब की तस्करी

विज्ञापन
शराब - फोटो : डैमो
विज्ञापन
बरसाना (मथुरा)। भारत गैस के कैप्सूल में शराब का जखीरा पुलिस ने पकड़ा है। तस्कर मौके से भाग खड़े हुए। यह शराब हरियाणा से तस्करी करके नागालैंड ले जाई जा रही थी। इसमें बड़ी मात्रा में अंग्रेजी शराब की पेटियां बताई जा रही हैं।
विज्ञापन


सोमवार को भारत गैस का कैप्सूल कोसी से राजस्थान जा रहा था। बरसाना के गोवर्धन ड्रेन पुल के समीप पुलिस ने इसकी तलाशी ली तो शराब का जखीरा मिला। यह शराब हरियाणा से तस्करी करके नागालैंड ले जाई जा रही थी। पुलिस ने अंग्रेजी शराब की 100 पेटियां बाहर निकालीं, लेकिन कैप्सूल में और भी पेटियां थीं। भीड़ को देखते हुए पुलिस ने और पेटियां नहीं निकालीं।

प्रत्यक्षदर्शियों का कहना है कि तस्करी की शराब की पेटियों का गोलमाल करने के लिए बरसाना पुलिस ने इन्हें कैप्सूल से नहीं निकाला। बड़ी मात्रा में अवैध शराब पकड़ने वाली रसाना पुलिस इसे छुपाती रही। प्रभारी निरीक्षक सुनील कुमार तोमर ने बताया कि शराब की पेटियों की गिनती होनी है। इसके बाद खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें