फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 लाख की गैर प्रांतीय शराब पकड़ी

विज्ञापन
sharab-baarish
विज्ञापन
एटा। पिलुआ पुलिस ने 25 लाख रुपये की गैर प्रांतीय शराब की 320 पेटियां बरामद की है। पुलिस ने एक आरोपी को ट्रक, फर्जी बिल्टी और नंबर प्लेट के साथ गिरफ्तार किया। एसएसपी की ओर से पुलिस टीम को बीस हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की गई है।
विज्ञापन



एएसपी संजय कुमार ने बताया कि थाना पिलुआ पुलिस रात को भदवास बार्डर पर वाहन चेकिंग कर रही थी। तभी सूचना पर पुलिस ने नगरिया मोड़ के पास घेराबंदी कर उसे रोक लिया और ट्रक में सवार अमृतलाल सरोज पुत्र मेवालाल निवासी भरथरी थाना महाराजगंज जौनपुर को गिरफ्तार कर लिया। पुलिस ने ट्रक से गैर प्रांतीय शराब की 320 पेटियां बरामद की।

बरामद हुई शराब की कीमत 25 लाख रुपये बताई गई है। आरोपी के पास से फर्जी बिल्टी, नंबर प्लेट भी बरामद की। आरोपी ने पुलिस को बताया कि लुधियाना से ट्रक में शराब को बाबा निवासी जालंधर ने रखवाया था। इसेवह अस्सी हजार रुपये की सुविधा शुल्क लेकर गोपालगंज बिहार लेकर जा रहा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें