फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

25 घंटे तक रिटायर्ड फौजी की सनक से दहशत में रहे लोग

विज्ञापन
25 घंटे तक दहशत में रहे क्षेत्रीय लोग - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विज्ञापन
एटा। करीब 25 घंटे तक परिवारीजनों को बंधक बनाने वाला रिटायर्ड फौजी को पुलिस ने मंगलवार सुबह दबोच लिया। उसे गिरफ्तार करने के बाद परिवारीजन और क्षेत्रीय लोगों को राहत मिली। पुलिस ने छत पर लगे जाल को काटकर फौजी को पकड़ा। फौजी को पकड़ने में एएसपी, सीओ के साथ ही आधा दर्जन से अधिक थानों की पुलिस ने मशक्कत की।
विज्ञापन

कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला यादव नगर के लोग 25:30 घंटे बाद फौजी द्वारा की गई फायरिंग से मुक्ति मिली। मंगलवार सुबह को करीब दस बजे आधा दर्जन से अधिक थानाें का पुलिस बल और पुलिस के उच्चाधिकारी मौके पर पहुंच गए। जहां पुलिस ने दूसरे मकानों की छतों से होकर फौजी तक पहुुंचने का रास्ता तैयार किया। पुलिस ने मकान की छत पर लगे जाल को कटर से कटवाया। इसके बाद पुलिस कर्मियों ने सादा वर्दी में फौजी के पास पहुंचने के लिए छलांग लगाई। छलांग लगाकर नीचे पहुंचे पुलिस कर्मियों ने तत्काल प्रभाव से फौजी को पकड़ लिया। इसके बाद पुलिस ने उसे और उसके पिता रामदीन को पकड़कर कोतवाली ले गई। जहां पुलिस फौजी के खिलाफ कार्रवाई कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें