फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाजपा की सरकार समाज में डाल रही फूट: सत्यप्रकाश

विज्ञापन
मायावती - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। बहुजन समाज पार्टी के आगरा-अलीगढ़ मंडल के जोन इंचार्ज सत्यप्रकाश करदम ने कहा कि प्रदेश में योगी की सरकार आने के बाद भी भाजपा राम मंदिर को लेकर नई नई बयानबाजी करती रहती है। भाजपा समाज को आपस में लड़ाने का काम कर रही है। जबकि बसपा की राष्ट्रीय अध्यक्ष ने भाईचारे के लिए काम किया।
विज्ञापन


जोन कॉर्डिनेटर मुख्य अतिथि करदम सोमवार को बसपा मुखिया बहिन मायावती के 62वें जन्मदिन समारोह में बोल रहे थे। समर्थकों ने नारों के बीच केक काटकर बसपा मुखिया का जन्मदिन मनाया। विशिष्ट अतिथि जोन इंचार्ज अलीगढ़ विजय चंदेल ने कहा कि भाजपा ईवीएम में गड़बड़ी करके सत्ता में आई है। पूरे देश में दलितों के ऊपर अत्याचार हो रहे हैं।

बसपा जिलाध्यक्ष राजकुमार जाटव ने कहा कि जब जब भाजपा की सरकार सत्ता में आई है तब तब आम आदमी के सामने परेशानियां खड़ी हुई हैं। आज पूरे देश की जनता त्रस्त है। कानून व्यवस्था ध्वस्त पड़ी है। बसपा ने अपने शासनकाल में अपराधियों और गुंडों को जेल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें