फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अब डार्क जोन के पांच ब्लॉक के किसानों को मिलेंगे नलकूप के विद्युत कनेक्शन

विज्ञापन
नलकूप - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज। सिंचाई की समस्या का सामना कर रहे जिले के किसानों को अब बड़ी राहत मिलेगी। प्रदेश सरकार ने भूजल स्तर गिर जाने के कारण डार्क जोन में शामिल हुए जिले के पांच ब्लॉकों से विद्युत कनेक्शन पर लगा प्रतिबंध हटा दिया है। जरूरतमंद किसान नलकूप के लिए आवेदन कर सकते हैं। आवेदन के दो माह बाद किसानों को विद्युत कनेक्शन मिल जाएगा। जिससे किसान समय से अपने खेतों की सिंचाई कर सकेंगे।
विज्ञापन


जिले में यह समस्या पिछले डेढ़ दशक से बनी हुई थी। सबसे पहले कासगंज ब्लॉक डार्क जोन घोषित किया गया। डार्क जोन में आते ही कासगंज ब्लॉक के किसानों को नलकूप के लिए विद्युत कनेक्शन जारी करना बंद कर दिया गया। इसके बाद जिले के सहावर, सिढ़पुरा, सोरों, गंजडुंडवारा ब्लॉक भी डार्क जोन में शामिल हो गए। इन ब्लॉक इलाकों में भी नलकूप के विद्युत कनेक्शन रोक दिए गए।

जिले के सैकड़ों किसान नलकूप कनेक्शन हासिल करने के लिए काफी समय से परेशान थे। किसान लगातार प्रशासनिक अधिकारियों और जनप्रतिनिधियों से भी गुहार लगा रहे थे, लेकिन सफलता नहीं मिल पा रही थी।
विज्ञापन


नलकूप के कनेक्शन न होने के कारण किसान डीजल पंप सेट लगाकर खेतों की सिंचाई कर रहे थे। सिंचाई का यह तरीका काफी खर्चीला पड़ रहा था। जिससे कृषि की लागत बढ़ती जा रही थी। जिले के रजबहा भी समय पर सिंचाई का साधन नहीं बन पा रहे थे। जब किसानों को पानी की जरूरत होती थी तब रजबहा में पानी नहीं मिलता। जिससे किसान काफी परेशान थे। अब मुख्यमंत्री के निर्देश पर ऊर्जा मंत्री श्रीकांत शर्मा ने ट्वीट करके डार्क जोन में नलकूप के कनेक्शन जारी न करने के प्रतिबंध को हटा लेने की जानकारी दी है।

शासन ने डार्क जोन में नलकूप के लिए विद्युत कनेक्शन जारी करने पर लगी रोक हटा ली है। किसान नलकूप के लिए अपने खंड कार्यालयों पर आवेदन कर सकते हैं। विद्युत विभाग आवेदन के बाद जांच करके एस्टीमेट बनाएगा। ऐस्टिमेट के अनुसार धन जमा होने के बाद दो महीने के समय में सारी प्रक्रिया पूरी करके कनेक्शन जारी कर दिया जाएगा।
विज्ञापन

- हरिमोहन शर्मा, अधीक्षण अभियंता विद्युत
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें