फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायल 100 ने पकड़ा इनाम, मलावन पुलिस ने दिखाई मुठभेड़

विज्ञापन
यूपी100 - फोटो : amar ujala
विज्ञापन
एटा। वाह मलावन पुलिस! 100 डायल पुलिस कर्मी ने फरार इनामी आरोपी को गिरफ्तार किया लेकिन मलावन पुलिस ने वाहवाही पाने के लिए आरोपी के साथ मुठभेड़ दिखा गिरफ्तारी दर्ज करा दी। वर्ष 2016 से पकड़ा गया आरोपी हत्या के मामले में फरार था और उस पर 12 हजार रुपये का इनाम घोषित था।
विज्ञापन


थाना मलावन क्षेत्र के गांव बहादुरपुर निवासी सुरेश उर्फ एजी पुत्र जंजाली सिंह ने अपने दो साथियों के साथ 12 मार्च 2016 को नगला मोती निवासी नरेंद्र की हत्या कर दी थी। मामले में पुलिस ने सुरेश के दोनों साथियों को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया लेकिन सुरेश मामले में फरार चल रहा था। 100 डायल पुलिस ने सूचना पर सुरेश को शनिवार शाम को पकड़ लिया और मलावन पुलिस के हवाले कर दिया।

इसके बाद मलावन पुलिस ने वाहवाही पाने के लिए मुठभेड़ के बाद सुरेश की गिरफ्तारी दर्शाई। इसके बाद मलावन पुलिस ने अधिकारियों को भी मुठभेड़ के बाद 12 हजार रुपये का इनामी पकड़ने की सूचना दे डाली। पुलिस ने उसके कब्जे से एक नाजायज असलाह भी बरामद होना दर्शाया है। पुलिस अधिकारियों ने बताया कि पकड़ा गया आरोपी शातिर है। उसके खिलाफ हत्या सहित अन्य कई धाराओं में दस मामले दर्ज है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें