फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

रेखा की निधि से बनी कक्षाओं का हेमा ने किया लोकार्पण

विज्ञापन
हेमा मालिनी का फोटो। - फोटो : हेमा मालिनी
विज्ञापन
मथुरा। सिने तारिका रेखा की संासद निधि से मथुरा के केआर गर्ल्स डिग्री कॉलेज में बने कमरों का लोकार्पण सांसद हेमामालिनी ने किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि रेखा उनकी प्यारी सहेली है, बस एक बार कहा और उन्होंने अपनी निधि छात्राओं के लिए दे दी।
विज्ञापन


कॉलेज में आयोजित लोकार्पण समारोह में हेमा ने ये बात हॉल में मौजूद छात्राओं से साझा की। उन्होंने कहा कि खूब पढ़ो और अपनी प्रतिभा को निखारने के लिए अतिरिक्त मेहनत करो। उन्होंने कहा कि शहर के पुराने कॉलेजों की स्थिति ठीक नहीं है। ऐसे में इस क्षेत्र के धनवान लोगों को मदद के लिए आगे आना चाहिए।

बताया कि जब उन्होंने इस कॉलेज की स्थिति देखी तो रेखा से मदद के लिए कहा। उनकी निधि की धनराशि से कमरे बन गए हैं, जो शैक्षणिक कार्य में काम आएंगे। अध्यक्षता करते हुए डा.भीमराव अंबेडकर विवि के कुलपति एके दीक्षित ने कहा कि समाज के सहयोग से शिक्षा कार्य होना चाहिए। इस अवसर पर कॉलेज की ओर से प्राचार्या डा. शोभा पाठक व अन्य ने उन्हें उनकी पेंटिंग भेंट की।
विज्ञापन


राहुल गांधी अचानक ब्राह्मण हो गए...
मथुरा। हेमा ने राहुल गांधी के जनेऊ धारण कर मंदिरों में जाने के सवाल पर कहा कि राहुल गांधी अचानक ब्राह्मण हो गए..। ओह दैट्स नाइस। निकाय चुनाव में जीत पर सांसद ने कहा अच्छा कार्य किया जो जनता को नजर आ रहा है। उन्होंने वोट देने के लिए ब्रजवासियों का आभार भी जताया, साथ ही प्रदेश के सभी विजेता मेयर, पार्षदों को शुभकामनाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें