फिरोजाबाद। सर्दी के मौसम ,घने कोहरे में आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे पर फर्राटा भरते वाहनों की सुरक्षा को पुलिस भी सक्रिय रहेगी। ताकि रात्रि अंधेरे के समय यात्रियों सुरक्षित ढंग से यात्रा कर सकें। एसपी ग्रामीण ने थाना प्रभारियों को निगरानी के निर्देश दिए।
आगरा-लखनऊ एक्सप्रेस वे जिले में 46 किलोमीटर से अधिक क्षेत्रफल पड़ता है। सर्दी का मौसम शुरू होने के साथ ही घना कोहरा पड़ना शुरू हो गया। लेकिन एक्सप्रेस वे पर कोहरे के कारण होने वाले हादसों को रोकने का कोई इंतजाम नहीं किया गया। इसके कारण सर्दी के मौसम में हादसे होने की आशंका अधिक है।
पिछले दिनों नसीरपुर, नगला खंगर और मटसेना क्षेत्र में हुए हादसों के बाद काफी बवाल हुआ था। सर्दी एवं घना कोहरा हादसों को बढ़ाने का काम करेंगे। हालांकि एसपी ग्रामीण महेंद्र सिंह ने बताया कि सर्दी के मौसम में एक्सप्रेस वे पर होने वाली आपराधिक वारदातों की रोकथाम के लिए संबंधित थाना पुलिस को अलर्ट कर दिया है।
इसके लिए टीमों को हाईवे पर सक्रिय रहने के निर्देश दिए हैं। डायल 100 की टीम क्षेत्र में सक्रिय रहेगी। उन्होंने कहा कि नगला खंगर, नसीरपुर, सिरसागंज और मटसेना एसओ को रात्रि के समय निगरानी के आदेश दिए हैं।