फिरोजाबाद। गत चार नवंबर को नई दिल्ली के नागलोई इलाके से प्रेमी के साथ भागी युवती को फिरोजाबाद से बरामद कर लिया गया। हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने युवती के साथ प्रेमी और उसके दो अन्य साथियों को थाना दक्षिण के सुपुर्द कर दिया। सूचना मिलने के बाद लड़की के परिजन भी फिरोजाबाद के लिए रवाना हो गए।
नई दिल्ली के मोहल्ला निहाल विहार नागलोई निवासी एक युवती के पड़ोस में रहने वाले दूसरे समुदाय के युवक से प्रेम संबंध हो गए। दोनों गत चार नवंबर को घर से भाग कर फिरोजाबाद आ गए। यहां सुहागनगर में किराए पर कमरा लेकर रहने लगे। शनिवार की शाम को किसी तरह से हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं को इसकी भनक लग गई।
हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं ने प्रेमी-प्रेमिका और उनके साथ मौजूद दो अन्य को पकड़ कर थाना पुलिस के हवाले कर दिया। हिंदू वाहिनी के कार्यकर्ताओं का कहना था कि मामला लव जेहाद से जुड़ा है। पुलिस को सख्त कार्रवाई करनी चाहिए। बाद में उच्चाधिकारियों के निर्देश के बाद चारों को थाना दक्षिण भेजा दिया गया है। एसओ थाना नागलोई महेंद्र सिंह के अनुसार युवती क ी गुमशुदगी की रिपोर्ट उसके पिता ने दर्ज कराई थी। युवती क ी बरामदगी के लिए दिल्ली से एक एसआई और परिजनों को फिरोजाबाद भेजा जा रहा है।