फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरी के वाहन खरीदने वालों का गैंग पकड़ा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
फिरोजाबाद। थाना रसूलपुर और क्राइम ब्रांच की टीम ने चोरी के वाहनों को खरीदने, बेचने वाले अंतर्राज्यीय गैंग का बुधवार को पर्दाफाश कर दिया। नैनीग्लास चौराहे के पास से गैंग के सरगना नदीम अख्तर को गिरफ्तार किया उसके कब्जे से नौ बाइक, दो कार बरामद की हैं।

एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने प्रेस वार्ता में बताया कि क्राइम ब्रांच प्रभारी नीरज मिश्रा, एसएसआई रसूलपुर जगदत्त सिंंह को सूचना मिली कि नैनी ग्लास के समीप चोरी की बाइक, कार खड़ी हुई हैं। इनको अलग-अलग राज्यों से लाए हैं। नदीम कबाड़े वाले के यहां कटने वाली हैं।
विज्ञापन


पुलिस टीम ने पुलिस बल के साथ नैनी ग्लास कारखाने के समीप स्थित कबाड़े के गोदाम में छापेमारी की। पुलिस ने घेराबंदी करके नदीम को पकड़ लिया। गाड़ियों के कागजात मांगे तो उसने इंकार कर दिया। नदीम के दो साथी जाहिद और गुड्डू भाग गए। हाजीपुरा निवासी नदीम अख्तर के कब्जे से एक तमंचा, दो कारतूस और दो कार, नौ बाइक बरामद की हैं।
विज्ञापन


एसपी सिटी राजेश कुमार सिंह ने बताया इस गैंग में दस लोग शामिल हैं। यह अलग-अलग राज्यों से वाहनों को चोरी के बाद कार को 15 से 20 हजार, बाइक को चार से पांच हजार में खरीदने के साथ उनको काटकर पुर्जों की बिक्री करते हैं। टीम में दिनेश कुमार, नदीम खान, मुकेश कुमार, आशीष शुक्ला, गिर्राज यादव, अमित उपाध्याय, मनोज शामिल थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें