फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंख मूंद कर मुकदमे लिख रही पुलिस

विज्ञापन
मौके पर पहुंची पुलिस - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
एटा। कोतवाली नगर पुलिस का एक और कारनामा सामने आया है। कोर्ट के आख्या पत्र पर एक अधिवक्ता के खिलाफ दुष्कर्म की रिपोर्ट दर्ज कर दी। मारपीट के मामले की शिकायत पर पुलिस ने ये नया कारनामा कर दिया। पोल खुलने पर कोतवाली पुलिस कमी छिपाने के लिए इधर उधर हाथ पांव मार रही है।
विज्ञापन

सुविधा शुल्क लेकर थाने से लोगों को छोड़ने के आरोपों से घिरी कोतवाली नगर पुलिस फिर झूठा मामला दर्ज कर खुद ही फंस गई है। नगर क्षेत्र के भगीपुर निवासी महिला ने अपने वकील पति गुरुदीप सहित तीन लोगों के खिलाफ मारपीट कर तमंचा दिखाने की कोर्ट में शिकायत दर्ज कराई थी। इसे लेकर एसीजेएम कोर्ट ने पुलिस से मामले के बारे में आख्या मांगी थी। आख्या वाला पत्र कोतवाली नगर पहुंच गया और पुलिस कर्मियों ने उसे बिना पढ़े उस पर दो अगस्त को वकील के खिलाफ दुष्कर्म करने के प्रयास का मामला दर्ज कर दिया। जबकि प्रार्थना पत्र में दुष्कर्म करने या फिर प्रयास जैसा कोई आरोप महिला ने नहीं लगाया था।

यह जानकारी जब वकील को हुई तो उसने मामले की जांच की तो पुलिस की पोल खुल गई। आख्या पत्र पर मुकदमा दर्ज करने का मामला सामने आया। इस बात की जानकारी जब कोतवाली नगर प्रभारी सहित अन्य पुलिस कर्मियाें को हुई तो उनके हाथ पांव फूल गए और एक दूसरे पर भड़ास निकालने लगे। इतना ही नहीं पुलिस अपनी करतूत छिपाने के लिए मामले को ठंडे बस्ते में डालने के लिए जुगत लगा रही है।
विज्ञापन


वकीलों में आक्रोश
एटा। कोर्ट के आख्या पत्र पर वकील के खिलाफ दर्ज हुए झूठे दुष्कर्म के मामले को लेकर कलक्ट्रेट बार एसोसिएशन के वकीलों में आक्रोश व्याप्त है। महासचिव राकेश यादव ने बताया कि कोतवाली नगर पुलिस का रवैया पूरी तरह से गलत है। एसएसपी से शिकायत दर्ज कराने के बाद भी कोतवाली प्रभारी के व्यवहार में बदलाव नहीं हुआ। ऐसे में अधिवक्ताओं का प्रतिनिधिमंडल जल्द ही डीजीपी से मिलेगा और इंस्पेक्टर की बर्खास्तगी की मांग करेंगे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें