फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छह श्रद्धालु गंगा में डूबे, बचाए

विज्ञापन
गंगा - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

कछला घाट पर गंगा स्नान करते समय आधा दर्जन श्रद्धालु अलग-अलग स्थानों पर गहरे पानी में डूब गए। इस पर तत्काल गोताखोरों ने श्रद्धालुओं को बचा लिया। गोताखोरों की सतर्कता से बड़ा हादसा टल गया।
विज्ञापन

गंगा स्नान के दौरान कासगंज गेट के किनारे पर गंगा स्नान कर रहे सोरों के हरिओम (25) एवं उनका भतीजा अनिल (16) गंगा में स्नान कर रहे थे। तभी अनिल डूबने लगा। इस पर हरिओम ने उसे बचाने का प्रयास किया लेकिन वह भी डूबने लगा। चीखपुकार पर नावों में चल रहे गोताखोरों ने तत्काल छलांग लगाकर दोनों को बचा लिया। वहीं इसी किनारे पर नेत्रपाल (19) निवासी गंगा गढ़ को भी गोताखोरों ने बचा लिया। उझानी के घाट की ओर बरेली के नकटिया गांव निवासी प्रदीप कुमार (32) एवं मुजरिया के बरेठिया गांव निवासी किशन (18) एवं मोहन (19) को भी डूबते समय गोताखोरों ने बचाया। गोताखोरों की सतर्कता से हादसे टल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें