एटा। बिल भुगतान कराने की बात कहने पर बौखलाए भूमि सरंक्षण अधिकारी और उनके साथियों ने दलित सींचपाल के साथ जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित सींचपाल ने कोतवाली नगर में रिपोर्ट दर्ज कराई है।
दलित राकेश कुमार निमेष भूमि संरक्षण एवं जल संसाधन केंद्र में सींचपाल है। विगत 12 दिसंबर 2015 को वह भूमि संरक्षण अधिकारी हरीराम सिंह के घर कराए गए कामों के बिल भुगतान के लिए गया। आरोप है कि भूूूमि संरक्षण अधिकारी हरीराम और उनके साथ मौजूद सुधीर भारद्वाज ने उनसे जातिसूचक शब्दों का प्रयोग करते हुए जान से मारने की धमकी दी। पीड़ित सींचपाल ने मामले की रिपोर्ट कोतवाली नगर में दर्ज कराई है।