फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोहत्या पर जल्द बनेगा कानून- चौहान

विज्ञापन
BJP
विज्ञापन
कासगंज।
विज्ञापन

भरतीय जनता पार्टी का जनकल्याण सम्मेलन कम्युनिटी हॉल में आयोजित किया गया। सम्मेलन में केंद्र एवं प्रदेश सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी दी गई।

मुख्य अतिथि अलीगढ़ मंडल प्रभारी भानुप्रताप चौहान ने कहा कि केंद्र सरकार ने तीन साल में कई कल्याणकारी योजनाएं संचालित की हैं। योजनाओं से लोगों को काफी लाभ मिला है। शीघ्र ही सरकार गौ हत्या पर कानून बनाने जा रही है। प्रदेश सरकार ने अपने 100 दिन के अल्प समय में कई महत्वपूर्ण कदम उठाए हैं। महिलाओं की सुरक्षा पर विशेष ध्यान दिया जा रहा है। अलीगढ़ मंडल चुनाव प्रभारी रजनीकांत माहेश्वरी ने कहा कि केंद्र और प्रदेश सरकार सबका साथ सबका विकास का एजेंडा लेकर चल रही है। सरकार बिना भेदभाव कार्य कर रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन


कार्यक्रम में उज्ज्वला योजना का लाभ प्राप्त करने वाली महिलाओं को सम्मानित किया गया। इस दौरान पालिकाध्यक्ष रूप किशोर कुशवाह, ज्ञान तिवारी, मनेंद्र राघव, रमेश साहू, केत सिंह वर्मा, गौरी शंकर शर्मा, डा. ज्ञान प्रकाश गुप्ता, केके सक्सेना, सुरेश माहेश्वरी, नीरज शर्मा, राजीव माहेश्वरी, रामनिवास राजपूत, केपी सिंह, शंातनु चौधरी, जयसिंह वर्मा, संजीव सिंह यदुवंशी, रानू वर्मा, मनोज शर्मा, मनीषा गुप्ता, जेसी गुप्ता, अरविंद वाल्मीकि, सर्वेश दुबे, श्यामू यादव, संजय कुशवाह, सभासद बौबी ठाकुर आदि मौज्ूाद रहे। अध्यक्षता नगर अध्यक्ष शरद गुप्ता ने की।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें