फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Agra: डेबिट कार्ड बदलकर किसान के खाते से उड़ाए 90 हजार, आलू बिक्री का पैसा आया था

Sun, 16 Jun 2024 03:02 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला न्यूज नेटवर्क, आगरा

सार

ताजनगरी में डेबिट कार्ड बदलकर किसान के खाते से 90 हजार उड़ा दिए। आलू बिक्री का पैसा आया था। 
विज्ञापन
ATM, एटीएम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के आगरा में डेबिट कार्ड बदलकर बदमाशों ने किसान के खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए। शनिवार को एटीएम बूथ पर रुपये निकालने जाने पर उन्हें जानकारी हुई। बैंक में संपर्क करने पर पता चला कि किसी ने खाते से 90 हजार रुपये निकाल लिए हैं।

विज्ञापन


शमसाबाद थाना क्षेत्र के नगला भिक्की गांव निवासी संदीप ने पुलिस को बताया कि उनके खाते में आलू बिक्री का दो लाख रुपये आया था। शनिवार को उन्होंने खाते से 10 हजार रुपये निकाले थे। तभी पीछे खड़े व्यक्ति ने उनका पासवर्ड देख लिया। इसके बाद रुपये चेक करने के बहाने कार्ड बदल लिया। 

कुछ देर बाद दोबारा 15000 रुपये निकालने गया, तो पासवर्ड गलत बताने लगा। जांच करने पर उसे कार्ड बदला हुआ मिला। बैंक में संपर्क करने पर बताया गया कि उसके खाते से 90 हजार रुपये निकाले गए हैं। पीड़ित ने थाने में तहरीर दी है।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें