फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

UP: 24 और 27 जून को होगा नदरई अंडरपास पर डी-लॉचिंग का कार्य, बंद रहेगा यातायात

Sun, 16 Jun 2024 02:32 PM IST
भूपेन्द्र सिंह संवाद न्यूज एजेंसी, कासगंज

सार

24 और 27 जून को नदरई अंडरपास पर डी-लॉचिंग का कार्य होगा। इस दौरान यातायात बंद रहेगा। ईद पर्व के चलते कार्य की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है।
विज्ञापन
ट्रेन (सांकेतिक) - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

उत्तर प्रदेश के कासगंज से मथुरा रेल मार्ग के नदरई अंडरपास नंबर 402 पर डी-लॉचिंग कार्य की तिथियों में रेलवे ने परिवर्तन किया है। यह कार्य 24 और 27 जून को किया जाएगा । 17 और 20 जून को निरस्त रहने वाली ट्रेन अपने निर्धारित समय पर चलेगी।

विज्ञापन


रेलवे द्वारा नदरई स्थित अंडरपास पर आरएच गार्डर का डी-लॉचिंग कार्य को 17 और 20 जून को कराया जाना निर्धारित था। ईद पर्व के चलते कार्य की तिथि को आगे बढ़ा दिया गया है। अब यह कार्य 24 और 27 जून को होगा। 

रेलवे नई तिथियों में छह घंटे का ब्लॉक लेकर कार्य को पूरा कराएगा। डी-लॉचिंग कार्य सुबह 8:00 से शाम 6:00 बजे तक चलेगा। पूवोत्तर रेलवे के जनसंपर्क अधिकारी राजेंद्र सिंह ने बताया कि कासगंज-अछनेरा-कासगंज ट्रेन 17 और 20 की जगह अब 24 और 27 जून को निरस्त रहेगी।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें