कासगंज। कोतवाली क्षेत्र में मंगलवार की दोपहर चांड़ी चौराहा के समीप ऑटो व ई-रिक्शा में भिड़ंत हो गई। हादसे में दोनों वाहनों में सवार 9 लोग घायल हो गए। सात गंभीर घायलों को डॉक्टर ने उन्हें रेफर कर दिया। वहीं दो घायलों का उपचार जिला अस्पताल में चल रहा है।
चांड़ी चौराहे पर मंगलवार की दोपहर ऑटो -ई-रिक्शा में आमने सामने से भिड़ंत हो गई। घटना के बाद राहगीर व आसपास के लोग मौके पर एकत्रित हो गए। वाहनों की भिड़ंत में क्षेत्र के हुल्का मोहल्ला निवासी मुकम्बिल (22),सहावर क्षेत्र के गांव सुजानपुर निवासी राजकिशोर (30), मनीषा (30), सपना (23), ईश्वरी देवी निवासीगण बढारी कलां, आमिर खान (30) निवासी नदरई, राजपाल (32) निवासी कासिमपुर, नीतू (30) निवासी बांकनेर और सीमा (25) निवासी बसावन पुर सहावर घायल हो गए। लोगों ने घायलों को एंबुलेस की मदद से घायलों को जिला अस्पताल में भर्ती कराया। डॉक्टर ने गंभीर घायल राजकिशोर, सपना, आमिर, राजपाल, नीतू,मनीशा,और सीमा की हालत को गंभीर देखते हुए उन्हें रेफर कर दिया। वहीं, मुकम्बिल व ईश्वर देवी का उपचार जिला अस्पताल पर जारी है।