श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने कहा कि औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलाने वाले को 21 लाख देंगे। गाैरतलब है कि महाराष्ट्र में इन दिनों औरंगजेब की कब्र हटाने का मुद्दा गरमाया हुआ है।
औरंगजेब को लेकर महाराष्ट्र के बाद अब मथुरा में सियासी माहौल गरमा गया है। सोमवार को श्रीकृष्ण जन्मभूमि संघर्ष न्यास अध्यक्ष दिनेश फलाहारी ने औरंगजेब की कब्र पर बुलडोजर चलाने वाले को 21 लाख रुपये इनाम देने की घोषणा की है।
विज्ञापन
इससे पहले उन्होंने औरंगजेब की निशानी ईदगाह मस्जिद को हटाने तक अन्न त्यागने का संकल्प लिया था। दरअसल, महाराष्ट्र में इन दिनों औरंगजेब की कब्र हटाने का मुद्दा गरमाया हुआ है। दक्षिणपंथी संगठन मुगल बादशाह औरंगजेब की छत्रपति संभाजी नगर जिले में स्थित कब्र को हटाने की मांग कर रहे हैं। इसी को लेकर दिनेश फलाहारी ने इनाम देने की घोषणा की है।
पूर्व में सीएम को लिखा था खून से पत्र
मथुरा में श्रीकृष्ण जन्मभूमि मंदिर का केस लड़ रहे दिनेश फलाहारी ने पूर्व में मुस्लिम समुदाय के लोगों द्वारा मंदिर के आसपास दुकान लगाने का विरोध किया था। उन्होंने खून से पत्र लिखकर सीएम योगी से मांग की थी। दिनेश फलाहारी ने अपने पत्र में लिखा था कि होली उत्सव के दौरान मुस्लिम समुदाय के लोग व्यंजन व पवित्र रंगों का अपवित्र कर सकते हैं। इसलिए इन लोगों को हिंदू त्योहार से दूर रखा जाए।