फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आंधी के साथ हुई बारिश, तापमान गिरने से मिली राहत, जानिए कैसा रहेगा मौसम का हाल

Mon, 13 May 2019 10:15 PM IST
Abhishek Saxena न्यूज डेस्क, अमर उजाला, आगरा
विज्ञापन
ताजमहल पर बूंदाबांदी के बीच छाता से बचाव करते सैलानी
विज्ञापन
मौसम में सोमवार को बदलाव देखने को मिला। लोगों को गर्मी से राहत मिली। सोमवार शाम 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी आई और कुछ देर के लिए बारिश हुई।
विज्ञापन


शाम और रात में हुई बारिश के कारण तापमान में कमी दर्ज की गई, वहीं बारिश की बूंदों ने लोगों को उमस और गर्मी से निजात दी। हालांकि 1.7 मिमी बारिश ही रिकार्ड की गई, लेकिन यह तपती गर्मी में राहत के लिए काफी रही।

सोमवार पूरे दिन बादलों की लुकाछिपी चलती रही, लेकिन शाम को चार बजे के बाद मौसम में एकाएक बदलाव आया और तेज हवाओं के साथ बूंदाबांदी शुरू हो गई। शाम पांच बजे बूंदाबांदी तेज हुई तो लोगों के चेहरे खिल गए।
विज्ञापन
विज्ञापन

ताजमहल समेत स्मारकों के दीदार के लिए आए पर्यटकों के चेहरे पर मौसम के बदलाव की खुशी नजर आई। ताज पर तेज हवा के बीच पर्यटकों ने फोटोग्राफी कराई तो बच्चों ने भी मौसम का लुत्फ लिया।

शाम सात बजे के बाद 85 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से आंधी चली जो कुछ देर ही रही, लेकिन हवाओं के कारण तपिश खत्म हो गई। अधिकतम तापमान 41.2 डिग्री और न्यूनतम तापमान 23.9 डिग्री दर्ज किया गया। 

मौसम विभाग के पूर्वानुमान केंद्र के मुताबिक मंगलवार को भी मौसम राहत देने वाला रहेगा। बादलों की लुकाछिपी के साथ ठंडी हवाएं चल सकती हैं। न्यूनतम तापमान में कमी रहेगी, वहीं दिन में भी पारा 40 डिग्री से नीचे रह सकता है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें