फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ई-रिक्शा लूट के दो आरोपी समेत चार लुटेरे गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन/चौमुहां (मथुरा)। करीब छ: माह पूर्व जीएलए कॉलेज के समीप रात में हुई ई-रिक्शा लूट के मामले में फरार चल रहे दो लुटेरों व उनके साथ डकैती की योजना बना रहे दो अन्य लुटेरों को पुलिस ने तमंचे के गिरफ्तार किया है। वहीं, उनके दो साथी फरार हो गए।
विज्ञापन

11 नवंबर 2018 को रात करीब 9 बजे थाना वृंदावन क्षेत्र अंतर्गत जीएलए कॉलेज के पास दो बदमाशों द्वारा ई-रिक्शा लूटे जाने के मामले में पीड़ित बाबूलाल निवासी गांधीनगर मथुरा ने थाने में रिपोर्ट कराई थी। 15 मई को पुलिस ने आझई कट ओवरब्रिज के पास से भोलू निवासी ऊंचा नगला चिकसाना, पप्पू कुरैशी निवासी मोहल्ला व्यापारी कस्बा सादाबाद, महेश निवासी नगला लोका महावन तथा उमेश निवासी ढकरई सादाबाद को लूटे गए ई-रिक्शा समेत गिरफ्तार किया है। पप्पू व महेश ने बताया कि यह ई-रिक्शा दोनों ने मिलकर लूटा था। कोतवाली प्रभारी संजीव कुमार दुबे ने बताया कि उक्त आरोपियों के अलावा उनके दो साथी लोकेंद्र चौहान निवासी एटा व राहुल निवासी खुर्जा अंधेरे का फायदा उठाकर भागने में सफल रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें