फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

श्रीहित हरिवंश महाप्रभु का प्राकट्य महोत्सव मनाया

विज्ञापन
विज्ञापन
वृंदावन (मथुरा)। श्रीहित हरिवंश महाप्रभु के 546वें प्राकट्य महोत्सव पर बुधवार को जगह-जगह समाज गायन कर अभिषेक किया गया। मंदिरों व आश्रमों में बधाई गायन व ढ़ाढी-ढ़ांढन नृत्य का आयोजन किया गया।
विज्ञापन

बुधवार प्रात: 6 बजे राधा बल्लभ घेरा स्थित हित हरिवंश महाप्रभु मंदिर में दूध, दही, घी, शहद आदि से पंचामृत अभिषेक किया गया। इसके बाद समाज व बधाई गायन हुआ। राधाबल्लभ लाल ने पुष्प महल में दर्शन दिए। वहीं हित महाप्रभु मंदिर में फूल बंगला सजाया गया। बड़ी सरकार, अठखंभा से शोभायात्रा निकाली गई।
वहीं, गांधी मार्ग स्थित हिताश्रम में हरिवंश महाप्रभु की प्रतिमा का पंचामृत अभिषेक किया गया। आश्रम के महंत कमल दास महाराज ने शृंगार आरती की। इसके बाद समाजी वृंदावन दास के नेतृत्व में समाज गायन से बधाई दी गई। गोविंद घाट स्थित बड़ा रास मंडल, सेवाकुंज स्थित राधिका बल्लभ मंदिर व छीपी गली स्थित प्रियाबल्लभ मंदिर में भी समारोह मनाया गया। इस मौके पर सखियों ने नृत्य कर महाप्रभु को बधाई दी। परिसर में पुष्पों की वर्षा की गई। हितप्रिया किंकरी, दामोदर दास, चंद्रमोहन शर्मा, बिहारी लाल वशिष्ठ, मधुमंगल शुक्ल, पुष्प सेतिया, राधेश लाल गोस्वामी, आनंद गोस्वामी, योगेंद्र बल्लभ गोस्वामी, जयेश खंडेलवाल आदकि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें