फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेकाबू बोलेरो नाले में पलटी, वृद्ध की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
एटा। बारात से लौटते समय चालक द्वारा बोलेरो पर नियंत्रण खो देने से गाड़ी नाले में जा गिरी। इसमें एक वृद्ध की मौत हो गई, जबकि चालक सहित दो लोग घायल हो गए।
विज्ञापन


मंगलवार शाम जिला कासगंज थाना सहावर के गांव द्वारिकापुर से बारात फिरोजाबाद जिले के थाना एका के गांव आपुर गई थी। चंद्रपाल (60) पुत्र गंगा प्रसाद, रामबाबू पुत्र भवानी सिंह निवासी रामनगर और चालक चंद्रभान पुत्र नाथूराम निवासी लखमीपुर थाना अमांपुर बुधवार सुबह बोलेरो से लौट रहे थे।


गांव नगला अकोला थाना एका जिला फिरोजाबाद से आगे बोलेरो अनियंत्रित होकर नाले में जा गिरी। सुबह घटनास्थल पर एकत्रित लोगों ने एंबुलेंस बुलाकर कार में फंसे तीनों लोगों को जिला अस्पताल भिजवाया। चिकित्सकों ने चंद्रपाल को मृत घोषित कर दिया। घायल रामबाबू को अलीगढ़ रेफर कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें